फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers Association's tenure extended

शिक्षक एसोसिएशन का कार्यकाल बढ़ा

Mon, 08 Feb 2021 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teachers Association's tenure extended
विकासनगर। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड की ऑनलाइन बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 जून 2021 तक बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठकी की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष संजय भाटिया ने बताया कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सुझाव के अनुरूप छात्र हित में आठ फरवरी को समाप्त हो रहे कार्यकाल को 30 जून 2021 तक बढ़ाया जाता है। बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र सिंह बुटोइया ने किया। बैठक में पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि पदोन्नति में आरक्षण विषय को लेकर इरशाद आयोग की रिपोर्ट का 17 फरवरी को आयोजित कैबिनेट बैठक में संज्ञान लेते हुए आगामी बजट सत्र में प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन

पूर्व में विद्यालय शिक्षा मंत्री द्वारा बैकलॉग के बारे में जारी निर्देशों के क्रम में अभी तक जनपद देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं करने पर भी रोष प्रकट किया गया। इसके अतिरिक्त पुरानी पेंशन बहाली के लिए भी सरकार से आगामी बजट सत्र में संकल्प पारित कराकर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनीता कपरवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री राकेश कुमार टम्टा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी संजय कुमार, विशेष आमंत्रित सदस्य अनूप कुमार पाठक, मंडल अध्यक्ष धीरज बाराकोटी, मंडल मंत्री रामलाल आर्य, जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ अनिल कुमार, नैनीताल विरेंद्र कुमार टम्टा, उधमसिंह नगर हरिओम सिंह, अल्मोड़ा भोपाल प्रसाद कोहली, बागेश्वर हरीश चंद्र आगरी, चंपावत सुरेश कुमार विश्वकर्मा, पौड़ी बृजेंद्र आर्य, उत्तरकाशी मनवीर गौतम, चमोली दिनेश शाह, रुद्रप्रयाग कमल कुमार टम्टा, हरिद्वार मेघराज सिंह, देहरादून राकेश कुमार, टिहरी अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed