फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers angry over attack, warn of agitation

Dehradun News: हमले से गुस्साए शिक्षक, दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 07 Jun 2026 07:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Teachers angry over attack, warn of agitation
देहरादून। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, पित्थूवाला में शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट मामले को लेकर उत्तराखंड पॉलिटेक्निक शिक्षक संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में रविवार को संघ के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से मुलाकात की। मांग करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

आशीष गुसाईं ने बताया कि पुलिस दरोगा के पुत्र को नकल करने से रोकने पर संस्थान में शिक्षकों के साथ मारपीट की गई। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने का समय मांगा है। बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भी ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग करेंगे। अगर आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed