{"_id":"5fbdd9398ebc3e9bc104a74e","slug":"teachers-and-staff-will-hold-dharna-in-colleges-under-hemwati-nandan-bahuguna-university-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में शिक्षक-कर्मचारी आज देंगे धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में शिक्षक-कर्मचारी आज देंगे धरना
Wed, 25 Nov 2020 09:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के अधीन अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारी बुधवार को धरना देंगे। धरने में राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम में अनुदान की व्यवस्था खत्म करने का विरोध किया जाएगा।
एचएनबी विवि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि धरने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। प्रदेश के सभी 18 अशासकीय महाविद्यालयों में धरना-प्रदर्शन होगा। कहा कि राज्य विवि अधिनियम-1973 में सरकारी सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों को अनुदान देने की व्यवस्था की गई थी।
इसके तहत अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन के लिए प्रदेश सरकार अनुदान देती रही है, लेकिन नए अधिनियम में अनुदान के प्रावधान का जिक्र नहीं किया है। इससे शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन पर संकट मंडराएगा। सरकार का यह फैसला शिक्षक-कर्मचारियों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य के लिए खतरा है।