{"_id":"66849c00407b581ce40738c7","slug":"teachers-and-principal-were-roaming-outside-the-school-in-ihradun-salaries-stopped-dehradun-news-c-5-1-drn1013-447295-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: निरीक्षण के लिए निकले विभाग के अफसर, स्कूल के बाहर घूम रहे थे शिक्षक और प्रधानाचार्य, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: निरीक्षण के लिए निकले विभाग के अफसर, स्कूल के बाहर घूम रहे थे शिक्षक और प्रधानाचार्य, वेतन रोका
Wed, 03 Jul 2024 01:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:58 PM IST
सार
शिक्षा विभाग के अफसर विद्यालयों में स्थलीय निरीक्षण के लिए निकले। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज बुल्लावाला में अनुशसन नहीं मिलने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
वेतन रोका
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज बुल्लावाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य समेत शिक्षक बाहर घूमते हुए नजर आए। इतना ही नहीं विद्यालय में अनुशासन न दिखने से भड़के अधिकारियों ने अगले आदेश तक प्रधानाचार्य समेत सभी स्टॉफ का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद बीते सोमवार से बच्चों के लिए विद्यालय खुल गए हैं। ऐसे में मंगलवार को शिक्षा विभाग के अफसर विद्यालयों में स्थलीय निरीक्षण के लिए निकले। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज बुल्लावाला में अनुशसन नहीं मिलने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद टीम राजकीय प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती कुड़कावाला पहुंची।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य से मांगा गया जवाब
यहां अध्यापिका सुषमा रानी अनुपस्थित मिलीं। इस पर इनका भी वेतन रोक दिया गया। जबकि, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शमशेरगढ़ डोईवाला में सत्र शुरू हुए तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुस्तकें वितरित न होने पर प्रधानाचार्य से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rishikesh-Badrinath Highway: पागल नाला पर बनेगी सुरंग, केंद्र ने दी मंजूरी...सेना की आवाजाही भी होगी सुगम
मुख्य शिक्षाधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालयों में अनुशासन बना रहे इसके लिए सभी शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन न करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।