फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers and employees transfer Last date 10th June Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: शिक्षक-कर्मचारियों के तबादलों की अंतिम तिथि आज, हर साल मार्च से शुरू हो जाती है प्रक्रिया

Tue, 10 Jun 2025 02:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Jun 2025 02:32 AM IST
सार

प्रदेश में शिक्षक-कर्मचारियों के तबादलों में पारदर्शिता के लिए तबादला एक्ट बना है। एक्ट के तहत हर साल सामान्य तबादलों के लिए समय-सारणी बनी है। तय समय-सारणी के अनुसार हर साल मार्च से तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
Teachers and employees transfer Last date 10th June Uttarakhand News in hindi
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

प्रदेश में शिक्षक-कर्मचारियों के तबादलों की अंतिम तिथि कल 10 जून को है। तबादला एक्ट के तहत इस तिथि तक तबादले हो जाने चाहिए, लेकिन विभिन्न विभागों की ओर से इसके लिए आधी-अधूरी तैयारी है।

विज्ञापन

प्रदेश में शिक्षक-कर्मचारियों के तबादलों में पारदर्शिता के लिए तबादला एक्ट बना है। एक्ट के तहत हर साल सामान्य तबादलों के लिए समय-सारणी बनी है। तय समय-सारणी के अनुसार हर साल मार्च से तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस बीच मानक के अनुसार कार्यस्थल को चिन्हित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


इसके अलावा तबादलों के लिए पात्र शिक्षक-कर्मचारियों की सूची जारी किए जाने के साथ ही विभाग में खाली पदों को विभाग की वेबसाइट में प्रदर्शित किया जाता है। अनिवार्य तबादलों के लिए पात्र कर्मचारियों से तबादले के लिए अधिकतम 10 ऐच्छिक स्थानों के लिए 20 अप्रैल तक विकल्प मांग लिए जाने चाहिए, लेकिन विभिन्न विभागों की ओर से एक्ट के तहत दी गई प्रक्रिया को ठीक से नहीं अपनाया जा रहा है। यही वजह है कि शिक्षक-कर्मचारियों के तबादले कानूनी दांव पेंच में उलझ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  गजराज के कदमों से तय होगी वन कर्मियों की गश्त, राजाजी में वन्यजीवों के हलचल को लेकर अध्ययन शुरू

तबादले शिक्षकों का अधिकार है, हर हाल में तबादले होने चाहिए। तबादले और पदोन्नति के लिए 16 जून को प्रदेशभर के शिक्षक देहरादून पहुंचेंगे और शिक्षा निदेशालय में धरना देंगे। - राम सिंह चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed