{"_id":"5e0fa2378ebc3e880439455f","slug":"teacher-upset-due-to-non-payment-of-seventh-pay-scale-dehradun-news-drn331573585","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें वेतनमान का लाभ न मिलने से शिक्षक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें वेतनमान का लाभ न मिलने से शिक्षक नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। सातवें वेतनमान का लाभ न मिलने के कारण शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इसी नाराजगी को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की। नगर शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि दिसंबर का वेतन सातवें वेतनमान के अनुसार ही दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय कोषाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल के अनुसार 28 दिसंबर 2018 को समान ग्रेड वेतन में सीधी भर्ती और पदोन्नति से आए शिक्षकों को एक ही वेतनमान दिए जाने का प्रावधान था। इसके मुताबिक प्रदेश के अन्य शिक्षकों का वेतन निर्धारित किया गया, लेकिन यह लाभ नगर क्षेत्र के शिक्षकों को एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं दिया गया। इसको लेकर नगर के शिक्षकों में भारी रोष है। सर्व शिक्षा अभियान के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने निदेशालय में लेखा विभाग से बात की तो ब्लॉक सहसपुर, डोईवाला और नगर क्षेत्र के एरियर की स्वीकृति अगले माह दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय मीडिया प्रभारी विपिन मेहता, जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंधवाल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष रायपुर अनुराग चौहान, विशाल सिंधवाल, अनूप शर्मा, नगर अध्यक्ष नफीस अहमद शामिल रहे।