फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher transfer.

अनुरोध के आधार पर सोमवार को शिक्षकों के तबादले

Mon, 13 Jul 2015 03:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Jul 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
teacher transfer.

उत्तराखंड में अनुरोध के आधार पर शिक्षकों के तबादलों की सूची सोमवार को जारी कर दी जाएगी। इससे पहले रविवार की रात तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में प्रवक्ताओं की काउसिंलिंग होती रही।

विज्ञापन


प्रवक्ताओं के अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए अपर निदेशक कार्यालय गढ़वाल मंडल में 850 शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। देर शाम तक 600 शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई। सोमवार को सहायक अध्यापक एलटी के 1250 शिक्षकों की काउंसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन


गढ़वाल के अलावा कुमाऊं मंडल में भी शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही है। अपर निदेशक गढ़वाल मंडल राम कृष्ण उनियाल के मुताबिक सोमवार को एलटी शिक्षकों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर देर रात ही तबादला आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही विभिन्न जनपदों में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों की काउंसिलिंग चल रही है। दून के जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पदमेंद्र सकलानी ने कहा कि 80 शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है, जिसमें से लगभग 50 शिक्षकों के सोमवार को अनुरोध के आधार पर तबादले किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed