{"_id":"5ae416654f1c1b390a8b6ef7","slug":"teacher-slaps-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने जड़ा ऐसा थप्पड़ कि घायल हो गया छात्र, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने जड़ा ऐसा थप्पड़ कि घायल हो गया छात्र, हायर सेंटर रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक के थप्पड़ से जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार (गागरीगोल) के 10वीं के छात्र के कान में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने छात्र को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया है। स्कूल की प्राचार्या ने शिक्षक के खिलाफ बैठाई गई जांच की रिपोर्ट विभाग के आला अधिकारियों के पास भेज दी है।
जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार गागरीगोल में 10वीं में पढ़ने वाले बागेश्वर निवासी छात्र दिव्यांशु जौहरी (14) को बृहस्पतिवार को एक शिक्षक ने इतनी जोर का थप्पड़ मारा कि उसके कान में भीषण दर्द होने लगा। स्कूल के लोग घायल छात्र को उपचार के लिए एमएमएस सीएचसी बैजनाथ लाए।
विज्ञापन
अस्पताल में ईएनटी रोग विशेषज्ञ नहीं होने पर अस्तपाल के प्रभारी ने छात्र को जिला चिकित्सालय बागेश्वर रेफर किया। यहां भी ईएनटी रोग विशेषज्ञ नहीं होने पर डॉक्टरों ने घायल को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया। स्कूल की प्राचार्य कीर्ति पवार ने बताया कि थप्पड़ से दिव्यांशु के कान में चोट आई है।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक के खिलाफ एक जांच कमेटी बैठाई गई, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को विभाग के आला अधिकारियों को भेज दी है। इसपर शिक्षकों की एक बैठक भी ली गई। प्राचार्य ने कहा कि बच्चों के साथ मारपीट करने वाले शिक्षकों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घायल छात्र के परिजनों ने फिलहाल शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।