फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher punished four year old innocent

टीचर ने पेन से फोड़ दी चार साल के मासूम की आंख, मां शिकायत लेकर पहुंची तो लगाए ऐसे आरोप

Fri, 02 Mar 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Updated Fri, 02 Mar 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Teacher punished four year old innocent
child
काशीपुर के एक स्कूल में टीचर ने चार साल के मासूम की पेन से आंख फोड़ दी। शिकायत लेकर जब बच्चे की मां स्कूल पहुंची तो जानिए क्या किया स्कूल प्रबंधन ने...
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने एक स्कूल के प्रबंधक पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल समेत तीन लोगों के खिलाफ कटोराताल पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि स्कूल शिक्षिका ने पेन से उसके बेटे की आंख फोड़ दी। उसके आंख की रोशनी चली गई। उपचार का आश्वासन देने वाले स्कूल प्रबंधन ने मदद
विज्ञापन


करने की बजाय छात्र की मां को अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूर्व विधायक अग्रवाल ने आरोपों को निराधार बताया है।
 

Teacher punished four year old innocent
मासूम - फोटो : donday & dailymail
बिजनौर जिले के थाना धामपुर के ग्राम मोरना निवासी चंद्रशेखर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मोहल्ला काजीबाग में सपरिवार रहते हैं। उनका पुत्र भविष्य (9) मोहल्ला लाहौरियान स्थित विद्यालय में कक्षा चार वर्ष का छात्र है। आरोप है कि 23 फरवरी को स्कूल में शिक्षिका ने भविष्य की बाईं आंख में पेन मार दिया, जिससे आंख फूट गई और रोशनी भी चली गई।

स्कूल ने इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं दी। 24 फरवरी को उनकी पत्नी सरिता ने स्कूल जाकर पूछताछ की तो प्रधानाचार्या और शिक्षिका ने गलती स्वीकार करते हुए उपचार कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने मुरादाबाद के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ से भविष्य की आंख का ऑपरेशन कराया, जिस पर 28 हजार रुपये का खर्च आया।

उपचार का खर्च मांगने पर प्रबंधक और प्रधानाचार्या मुकर गईं। वह अपनी पत्नी को लेकर स्कूल पहुंचे तो वहां मौजूद प्रबंधक पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्या ने उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि पूर्व विधायक ने उनकी पत्नी के प्रति अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व विधायक अग्रवाल, शिक्षिका जागृति और प्रधानाचार्या के खिलाफ धारा 326, 354ए, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

राजीव ने कहा, छात्र को चोट घर पर लगी

Teacher punished four year old innocent
पुलिस - फोटो : file photo
पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल ने उन पर लगे आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि छात्र के परिजन वसूली की मंशा से आरोप लगा रहे हैं। छात्र की आंख में चोट स्कूल में नहीं बल्कि घर पर लगी। प्रधानाचार्या ने भी स्कूल में ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। इस मामले में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed