फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher fraud for job

इंटर करने में लगे 16 साल, डिग्री पाते ही बन गए मास्टर

Wed, 04 Oct 2017 03:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Oct 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
teacher fraud for job
teacher demo pic

डिग्री पाते ही वह मास्टर जी बन गए। दूसरे गुरु जी तो इससे भी एक कदम आगे निकले। जिस साल वह हाईस्कूल में फेल हुए, उसी साल पास भी हो गए। एसआईटी प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने इन अमान्य डिग्री वाले शिक्षक और शिक्षा मित्र के खिलाफ विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा है। इससे पहले एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग अमान्य डिग्री से नौकरी पाने वाले चार शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुका है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के करीब सवा दौ सौ शिक्षकों और शिक्षा मित्रों के प्रमाणपत्रों का एसआईटी सत्यापन करा रही है। एक-एक कर फर्जी डिग्री की कहानी सामने आ रही है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक कालसी में तैनात शिक्षा मित्र मोहन सिंह ने 1990 में कैंट से हाईस्कूल किया था।
विज्ञापन


फिर करीब 16 साल बाद यानि 2006 में इंटर पास की डिग्री पाई। यह डिग्री भी विशारद की थी, जो हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग की थी। जांच में वह अमान्य पाई गई। इंटर की इस डिग्री के आधार पर मोहन सिंह ने श्रीनगर गढ़वाल यूनिवर्सिटी से बीए पास की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा फर्जीवाड़ा भगवानपुर के शिक्षा जयेन्द्र का सामने आया है। जयेन्द्र ने बीएमएस इंटर कालेज से 1992-93 में हाईस्कूल पास की डिग्री विभाग को उपलब्ध कराई थी। सत्यापन में पता चला कि जयेंद्र ने इसी साल सहारनपुर के एक कालेज से हाईस्कूल की संस्थागत परीक्षा दी थी, जिसमें वह फेल हो गए थे।


बाद में मोहन सिंह ने इसी साल की हाईस्कूल पास की डिग्री तैयार करा ली। इसी डिग्री के आधार पर उन्होंने शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली। एसआईटी प्रभारी और सीबीआईडी की अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने शिक्षक और शिक्षा मित्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed