स्कूल में टीचर ने छात्र की दाढ़ी-मूंछ काटी, फिर बनाया बंधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित छात्र का आरोप है कि जब वह स्कूल में घुसा तो टीचर ने जबरदस्ती उसकी दाढ़ी और मूंछ कटवा दी। इतना ही नहीं उसे मारा पीटा गया फिर सुबह से शाम तक स्कूल के ही एक कमरे में बंधक बनाकर रखा।
घटना एक रोज पहले की है। रविवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। घटनाक्रम के मुताबिक, शनिवार दोपहर बाद जलालपुरा गांव के कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों राजकीय केंद्रीय विद्यालय न01 पहुचें।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का एक टीचर पिछले कुछ दिनों से आसिफ अली को दाढ़ी काटकर स्कूल आने के लिए कह रहा था। जिसके बाद शनिवार को अध्यापक ने खुद ही आसिफ की दाढ़ी काट डाली। आरोप यह भी था कि इसके बाद आसिफ को पूरा दिन लैब में बंद करके रखा गया।
जानिए, क्या कहना है कि स्कूल प्रशासन का
इस दौरान परिजनों ने विद्यालय में हंगामा किया। जिसके चलते प्रधानाचार्य विपिन कुमार त्यागी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं मानें। आसिफ के भाई शाहरुख ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुचकर आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।
उधर राजकीय केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार त्यागी का कहना है कि अध्यापक पर दाढ़ी काटने का आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को स्टाइलिस दाढ़ी रखने के लिए मना किया जाता है। लेकिन धार्मिक तौर पर रखी गई दाढ़ी से किसी को विद्यालय में कोई आपत्ति नहीं है।