फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teacher Arrested for student brutally beaten in udham singh nagar

अंग्रेजी में कविता नहीं सुनाई तो शिक्षक ने चौथी के छात्र संग किया ऐसा सुलूक,पढ़कर रूह कांप जाएगी

Fri, 23 Feb 2018 07:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 23 Feb 2018 07:09 AM IST
विज्ञापन
Teacher Arrested for student brutally beaten in udham singh nagar
student

अंग्रेजी में कविता नहीं सुनाने पर शिक्षक ने चौथी कक्षा के एक छात्र का पीट-पीटकर ऐसा हाल कर दिया कि पढ़कर रूह कांप जाए।

विज्ञापन


पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। छात्र का मेडिकल भी कराया गया है। शिक्षा महकमे ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विजयनगर निवासी प्रकाश मंडल ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसका बेटा अविनाश मंडल (11) आनंदखेड़ा स्थित विश्वास रेडरोज इंटर कालेज में चौथी कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक सुकुमार निवासी राधाकांतपुर ने अंग्रेजी कविता नहीं सुना पाने पर अविनाश को डंडे से बेरहमी से पीट दिया। पिटाई की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

Teacher Arrested for student brutally beaten in udham singh nagar
student

थाना प्रभारी डीआर वर्मा ने बताया कि छात्र की जांघ पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। छात्र का मेडिकल कराया गया। इसके बाद शिक्षक सुकुमार के खिलाफ धारा 323, 506 आईपीसी और बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

सीओ कमला बिष्ट ने कहा कि इस मामले में कॉलेज प्रबंधन भी जिम्मेदार है। कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम और जिला शिक्षाधिकारी को पत्र लिखा जा रहा है। संकुल प्रभारी सैल कुमार शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट विभागीय अधिकारी को भेज दी गई है।

स्कूल में छात्र की पिटाई का मामला गंभीर है। संकुल प्रभारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर मौके पर भेजी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
रवि मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी

विद्यालय में बच्चों को नहीं पीटने के सख्त निर्देश हैं। छात्र को पीटने का मामला संज्ञान में आया है। इसमें अपने स्तर पर जांच की जाएगी। आरोप सिद्ध होते हैं तो शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- सुशील डे, स्कूल प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed