फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   TDS in water should not be less than 50 and more than 300

Dehradun News: पानी में टीडीएस 50 से कम और 300 से अधिक नहीं होना चाहिए

Tue, 28 May 2024 06:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
TDS in water should not be less than 50 and more than 300
आरओ के पानी में टोटल डिजॉल्व्ड सॉलिड्स (टीडीएस) की जांच जरूर करें। विशेषज्ञों के मुताबिक पानी में टीडीएस की मात्रा 50 से कम और 300 मिलीग्राम प्रतिलीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। टीडीएस के संबंध में डब्ल्यूएचओ भी चेतावनी जारी कर चुका है। दून विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजीव शरण आहलूवालिया ने बताया कि इन दिनों पानी साफ करने के नाम पर घरों में कई तरह के फिल्टर लगाए जा रहे हैं। फिल्टर लगाने के लिए जो कर्मचारी आते हैं उन्हें टीडीएस या टीडीएस कंट्रोल करने के बारे में सही जानकारी नहीं रहती है। फिल्टर लगाते समय वह टीडीएस का लेवल 20 से 30 या इससे कम करके ग्राहक को दे देते हैं। ग्राहक को भी इस बारे में कुछ पता नहीं होता है। जबकि पानी में टीडीएस की मात्रा 50 मिलीग्राम प्रतिलीटर से कम और 300 मिलीग्राम प्रतिलीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। टीडीएस की मात्रा 80 मिलीग्राम प्रतिलीटर बेहतर होती है। टीडीएस 50 से कम होने पर पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा कम हो जाएगी। इनकी कम मात्रा भी शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। दून अस्पताल की इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा कम होने पर हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी, चिड़चिड़ापन, थकान होना और कैल्शियम, मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होने पर हड्डियों में दर्द, गुर्दे में पथरी होना, पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed