फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Taxi fall into Ditch on Rishikesh Badrinath Highway due to save other Vehicle two killed

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो लोगों की मौत, नौ घायल

Wed, 18 Sep 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Sep 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Taxi fall into Ditch on Rishikesh Badrinath Highway due to save other Vehicle two killed
- फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एनएचपीसी दफ्तर के पास एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन चालक व उन्नाव के एक बुजुर्ग यात्री की जान चली गई। जबकि नौ यात्री घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


वाहन में चालक व उन्नाव के तीन श्रद्धालुओं समेत 10 लोग सवार थे। 4 गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई इस घटना में वाहन चालक 54 वर्षीय रतनलाल पुत्र गढ़ीराम रेलवे रोड ,ज्वालापुर हरिद्वार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को स्थानीय निवासी राजेंद्र पंवार समेत पुलिस व स्थानीय लोग सड़क पर लाए। जहां से उन्हे सीएचसी देवप्रयाग भेजा गया। उन्नाव के 80 वर्षीय रामकुमार को सीएचसी रेफर करने की तैयारी चल रही थी।इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पहले ड्राइवर ने ब्रेक में देखी थी गड़बड़ी

जबकि मुन्ना सिंह निवासी ग्राम सेम कर्णप्रयाग, उनकी पुत्री सपना पत्नी अनुज निवास लखनऊ, दिशा पंवार उर्फ तृष्णा निवासी रुद्रप्रयाग,  बलवीर चंद्र निवासी ग्वाड़ (गोपेश्वर), धनेश केष्टवाल निवासी लक्ष्मणझूला ऋषिकेश व भूपेंद्र पंवार निवासी महेंद्रगांव कीर्तिनगर सहित उन्नाव (उत्तर प्रदेश) निवासी रामकुमार चतुर्वेदी, ललितकुमार, और वीरेंद्र कुमार घायल हो गए। 

थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि  हाथ-पांव में फैक्चर होने की वजह से धनेश, मुन्ना व भूपेंद्र को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। विपरीत दिशा से आ रही बस से टकराने से बचने का प्रयास करने पर वाहन खाई में जा गिरा।

वहीं उन्नाव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि खाई में गिरने से लगभग 5 मिनट पहले चालक ने वाहन रोककर ब्रेक व टायर चेक किए थे। चालक ने ब्रेक में गड़बड़ी आने की बात कही थी। वीरेंद्र ने बताया कि उनको बुधवार को बदरीनाथ के लिए निकलना था। लेकिन बस न मिलने पर वह हरिद्वार से टैक्सी में सवार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed