फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Taxi Driver Daughter Secures Third Rank in Uttarakhand Board Intermediate Merit List Success Stories Uk Board

UK Board Result: शाबाश बिटिया; टैक्सी चलाकर पिता करते रहे दिनरात मेहनत, बेटी ने प्रदेश में टॉप कर बढ़ाया मान

Sat, 25 Apr 2026 01:28 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Sat, 25 Apr 2026 01:28 PM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षाओं में हरिद्वार की वंशिका ने भी बाजी मारी है। 97 प्रतिशत अंकों के साथ वंशिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हरिद्वार के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर की छात्रा वंशिका के पिता टैक्सी ड्राइवर है। बेटी की उपलब्धि परिजनों की भावुक कर गई।

विज्ञापन
Taxi Driver Daughter Secures Third Rank in Uttarakhand Board Intermediate Merit List Success Stories Uk Board
वंशिका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षाओं में हरिद्वार की वंशिका ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने वाला क्षण दिया। वंशिका के पिता टैक्सी ड्राइवर हैं। दिनरात टैक्सी चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के लिए बीच वंशिका ने कड़ी मेहनत की और प्रदेश में टॉप कर माता-पिता और पूरे परिवार का मान बढ़ाया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होते ही वंशिका के घर में हर्षोउल्लास छा गया। बेटी की उपलब्धि से माता-पिता के चेहरे पर खुशी की चमक आ गई। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर हरिद्वार की वंशिका ने बड़ी सफलता हासिल की है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की छात्रा वंशिका ने 97 प्रतिशत अंक के साथ उत्तराखंड बोर्ड इंटर की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UK Board:  बाइक स्पेयर पार्ट की दुकान पर काम करते हैं पिता, बेटे ने खामोशी से की मेहनत, नतीजों में दिखाया दम
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमित संसाधनों में पली-बढ़ी वंशिका ने यह साबित कर दिया कि सपनों की उड़ान हालात की मोहताज नहीं होती। जब पिता रोजी-रोटी के लिए सड़कों पर टैक्सी चला रहे थे, तब बेटी घर में बैठकर अपने सपनों को आकार दे रही थी। उसी मेहनत का नतीजा है कि हरिद्वार की वंशिका ने 97% अंक हासिल कर उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट में तीसरा स्थान पाया।  वंशिका की इस उपलब्धि पर शिक्षक, परिजन और सहपाठी छात्र-छात्राएं बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।  वंशिका आगे चलकर टीचिंग की फील्ड में करियर बनाना चाहती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed