फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tax evasion in dehradun stf raid

11.83 करोड़ के टर्नओवर पर टैक्स चोरी का मामला, देहरादून में एसटीएफ ने मारे छापे

Sun, 11 Aug 2019 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Aug 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion in dehradun stf raid
प्रतीकात्मक

राज्य कर विभाग की एसटीएफ टीम ने देहरादून संभाग में तीन फर्मों पर छापेमारी करके 11.83 करोड़ के टर्नओवर पर जीएसटी की चोरी पकड़ी है। इस कारोबार पर करीब 47 लाख रुपये का टैक्स बनता है। इन फर्मों ने कारोबार कम दिखा कर टैक्स जमा नहीं किया। एसटीएफ की प्रारंभिक जांच में तीनों फर्मों ने 31 लाख रुपये बतौर जीएसटी टैक्स मौके पर जमा किया है। बकाया टैक्स राशि जमा करने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। 

विज्ञापन


राज्य कर आयुक्त सौजन्या के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त अरुण कुमार के नेतृत्व में राज्य कर विभाग की एसटीएफ टीम ने देहरादून संभाग में टैक्स चोरी करने वाली फर्मों और कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की। डिप्टी कमिश्नर एसएस तिरुवा ने बताया कि टीम ने सेलाकुई स्थित एक कंपनी, ईसी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट और सिक्योरिटी एजेंसी के टैक्स संबंधित दस्तावेज की जांच में पाया गया कि कारोबार के मुताबिक टैक्स जमा नहीं किया। प्रारंभिक जांच में तीनों फर्मों से 11.83 करोड़ के टर्नओवर पर कोई टैक्स जमा नहीं किया गया। इस पर 47 लाख का टैक्स बनता है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान विभाग ने टैक्स संबंधित दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मौके पर तीनों फर्मों ने 31 लाख रुपये बतौर टैक्स जमा कर दिया है। शेष टैक्स राशि को जमा करने के लिए 15 दिन का समय मांगा है। टर्नओवर के मुताबिक टैक्स जमा न करने का परीक्षण किया जा रहा है। जिसमें टैक्स की राशि बढ़ भी सकती है। टीम में सहायक आयुक्त जयदीप सिंह, राज्य कर अधिकारी कबीर सिंह चौहान, पराक्रम प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed