फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Taught yoga tricks in online training camp

ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ

Fri, 20 May 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Taught yoga tricks in online training camp
उत्तराखंड महिला पतंजलि योग समिति द्वारा संचालित 10वां ऑनलाइन सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर ऑनलाइन लिखित परीक्षा के साथ बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर गत 17 अप्रैल को शुरू हुआ था।
विज्ञापन

उत्तराखंड महिला राज्य प्रभारी सीमा जौहर ने कहा कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। योग में शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का कार्य होता है। योग से रोगों का समग्रता से और स्थायी समाधान होता है, इसलिए योग एक सामान्य गृहस्थी के लिए भी अति आवश्यक है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए योग गुरु स्वामी रामदेव द्वारा निर्देशित योग के यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे भारत में कोरोना काल में चलाए गए।
विज्ञापन

इसमें लोगों को बताया गया कि घर बैठकर स्वयं और परिवार को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है। महिला पतंजलि योग समिति उत्तराखंड द्वारा निरंतर यह प्रशिक्षण चलाया गया। दो साल के कोरोना काल में लगभग 1,600 साधकों को योग का घर बैठे प्रशिक्षण दिया, जिसमें देश-विदेश से योग साधक व साधिकाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसमें पतंजलि से समिति के संन्यासियों ने पूरी कार्यकारिणी और अन्य महान विभूतियों ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed