{"_id":"5da5f5fe8ebc3e93cb766404","slug":"tau-done-sexual-assualt-with-four-years-old-girl-in-rudrapur-now-got-20-years-jail-punishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंहबोले ताऊ ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल कैद की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंहबोले ताऊ ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल कैद की सजा
Wed, 16 Oct 2019 08:41 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में स्पेशल कोर्ट ने पीड़िता के मुंहबोले ताऊ को 20 साल कैद और 45 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की 90 प्रतिशत राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
सितारगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तीन फरवरी 2019 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी चार साल की बेटी तीन फरवरी को आंगन में खेल रही थी। इसी बीच, तीन बच्चों का पिता (मुंहबोला ताऊ) वहां आया और बच्ची को अपने साथ ले गया। सात किलोमीटर दूर कैलाश नदी के किनारे उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे बाद जब बच्ची घर लौटी तो उसकी तबीयत खराब देख परिजनों ने पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि मुंहबोले ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में पेश की।
विज्ञापन
शासकीय अधिवक्ता विकास गुप्ता ने आरोपों की पुष्टि के लिए कोर्ट में नौ गवाह पेश किए। न्यायाधीश विजयलक्ष्मी विहान ने सुबूतों और पत्रावलियों को देखने के बाद दोषी को 20 साल की सजा और 45 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि जुर्माने की 90 प्रतिशत राशि पीड़ित के परिजनों को दी जाएगी।