फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tapsils House became the overall champion

सेंट जार्ज काँलेज खेल प्रतियोगिता में सबसे तेज धावक सक्षम जैन,सब जूनियर में माहीन घोष बेस्ट एथलीट, ईशान मोहन शर्मा सीनियर और शौर

Fri, 21 Oct 2022 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Tapsils House became the overall champion
सेंट जार्ज काँलेज के वार्षिक खेल प्रतियोगिता में खिलाङियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन - फोटो : MUSSOORIE
शहर के सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता में टैपसिल्स हाउस ने ओवर ऑल इंटर हाउस चैंपियनशिप का खिताब जीता। टैपसिल्स हाउस के सक्षम जैन प्रतियोगिता के सबसे तेज धावक और सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट सीनियर में ईशान मोहन शर्मा और जूनियर में शौर्य अग्रवाल बने।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में माहीन घोष बेस्ट एथलीट बने। इससे पूर्व वार्षिक खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आईपीएस करन सिंघा (सेनि.) डीजीपी तमिलनाडु पुलिस ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। खेल प्रतियोगिता में फीट ऑफ स्ट्रेंथ और डिस्कस थ्रो का खिताब सिद्धार्थ चावला ने हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ लांग डिस्टेंस रनर का खिताब अगम चौहान, इंटर मैराथन कुलदीप सिंह, जूनियर मैराथन उत्सव पाठक, सब-जूनियर मैराथन राजवीर सिंह और कक्षा चार मैराथन का खिताब पार्थ गोयल ने जीता। 1500 मीटर के विजेता करन सिंह सेखों रहे और त्रिकूद में सत्या धोज कार्की ने खिताब अपने नाम किया। बेस्ट एथलीट सीनियर सत्या धोज कार्की, बेस्ट एथलीट इंटर ऋतिक पंवार, बेस्ट एथलीट जूनियर मौ. अतीब और बेस्ट एथलीट सब-जूनियर माहिन घोष रहे। बेस्ट मार्चिंग सीनियर में कक्षा 10 बी, बेस्ट मार्चिंग इंटर कक्षा 8 सी, बेस्ट मार्चिंग जूनियर कक्षा 5, बेस्ट बैनर सीनियर कक्षा 12 और 11, बेस्ट बैनर इंटर कक्षा 9 सी, बेस्ट बैनर जूनियर कक्षा 7 सी और बेस्ट बैनर सब-जूनियर 5 ए चुने गए।
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोविंशियल ब्रदर जेरोम एलनस और भूतपूर्व मैनोराइट प्रकाश डंगवाल आई जी/डायरेक्टर आईटीबीपी अकादमी मसूरी, प्रधानाचार्य ब्रदर जोसेफ एम. जोसेफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed