Tapkeshwar Mahadev Shobha Yatra: टपकेश्वर मंदिर की शोभायात्रा कल, शहर में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
शोभायात्रा निकल जाने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
विस्तार
शिवाजी धर्मशाला से श्री टपकेश्वर शोभायात्रा सोमवार को निकाली जानी है। इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। रूट डायवर्जन शोभायात्रा के विभिन्न जगहों पर पहुंचने पर लागू किया जाएगा। शोभायात्रा निकल जाने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
Bageshwar By-Election: कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी करोड़पति, लाखों की देनदारी भी, ADR की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
ये है शोभायात्रा का रूट
शिवाजी धर्मशाला-सहारनपुर चौक-झंडाबाजार-पलटन बाजार-घंटाघर-बिंदाल-कैंट क्षेत्र-डाकरा बाजार-गढ़ी कैंट चौक-टपकेश्वर बाजार मंदिर।
यह रहेगी व्यवस्था
- सुबह 10 बजे से दो बजे तक सहारनपुर चौक से मातावाला बाग, प्रिंस चौक से शिवाजी धर्मशाला तक यातायात के दबाव के मद्देनजर निरंजनपुर मंडी, लाल पुल, बल्लीवाला चौक से यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इन मार्गों का प्रयोग न कर अन्य वैकल्पिक मार्गों जीएमएस रोड, हरिद्वार बाईपास रोड, धर्मपुर क्षेत्र का प्रयोग किया जाए।
- दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक घंटाघर, चकराता रोड, बल्लूपुर से घंटाघर आदि क्षेत्र में यातायात दबाव के चलते बल्लूपुर, किशननगर चौक, बिंदाल चौकी कट से यातायात डायवर्ट रहेगा। उक्त मार्गों का प्रयोग न करते हुए गढ़ी कैंट, दिलाराम चौक, जीएमएस रोड आदि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया जाए।