फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahashivratri 2024 Tapkeshwar Mahadev Mandir Dehradun will give darshan from midnight today

Mahashivratri 2024: आज आधी रात से दर्शन देंगे टपकेश्वर महादेव, 51 लीटर दूध से किया जाएगा महारुद्राभिषेक

Thu, 07 Mar 2024 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 07 Mar 2024 04:56 PM IST
सार

आज आधी रात से ही भगवान टपकेश्वर महादेव भक्तों को दर्शन देंगे। यहां भगवान टपकेश्वर का भव्य रूप से शृंगार किया जाएगा। इसके बाद रात 12 बजे ही भक्त टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Mahashivratri 2024 Tapkeshwar Mahadev Mandir Dehradun will give darshan from midnight today
टपकेश्वर महादेव मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि को लेकर ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दे दिया गया है। मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। शहर के मंदिरों में भी महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दून में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर्व पर बृहस्पतिवार की आधी रात से ही भगवान टपकेश्वर महादेव भक्तों को दर्शन देंगे। यहां भगवान टपकेश्वर का भव्य रूप से शृंगार किया जाएगा। इसके बाद रात 12 बजे ही भक्त टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर में महाशिवरात्रि पर 5100 लीटर केसर युक्त दूध भक्तों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर में लगे बैरिकेट
महाशिवरात्रि पर्व पर टपकेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। इसे लेकर तैयारी की गई है। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक बैरिकेट लगा दिए गए है। इसके साथ ही पुलिस और मंदिर के सेवादार तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  भाजपा के लिए आसान नहीं हरिद्वार का चुनावी समर, चुनाव प्रबंधन की कड़ी परीक्षा

51 लीटर दूध से होगा महारुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि पर पलटन बाजार के जंगम शिवालय मंदिर में संत महात्माओं और ब्राह्मण भगवान श्री जंगमेश्वर महादेव का 51 लीटर दूध से महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 3100 लीटर केसर युक्त दूध का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed