{"_id":"6377198f2b996a2fa9441821","slug":"tanakpur-news-cm-pushkar-singh-dhami-attend-international-naturopathy-and-yoga-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: टनकपुर पहुंचे सीएम धामी, शरीर पर मिट्टी का लेप लगाकर लिया मृदा चिकित्सा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: टनकपुर पहुंचे सीएम धामी, शरीर पर मिट्टी का लेप लगाकर लिया मृदा चिकित्सा का लाभ
Fri, 18 Nov 2022 03:22 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 18 Nov 2022 03:22 PM IST
सार
कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने मृदा चिकित्सा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम ने खुद भी मिट्टी का लेप लगाकर इस पद्धति के लाभ लिया।
विज्ञापन
मृदा चिकित्सा का लाभ लेते सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह टनकपुर पहुंचे। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के मौके पर यहां वे सूर्योदय सेवा समिति की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय नेचुरोपैथी एवं योग सम्मेलन में शामिल हुए।
विज्ञापन
उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश, गांवों में भी होगी कैबिनेट और लगेगी चौपाल, रखे जाएंगे पर्यावरण मित्र
विज्ञापन
लेकिन इससे पहले उन्होंने मृदा चिकित्सा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम ने खुद भी मिट्टी का लेप लगाकर नेचुरोपैथी पद्धति के लाभ लिया। इसके बाद वे शारदा घाट पहुंचे और घाट का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर पहुंचेंगे। यहां वे मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
सीएम धामी ने कहा कि मृदा थैरेपी हमें बचपन की याद दिलाती है। नेचुरोपैथी ऋषि मुनियों के समय से चली आ रही है। कहा कि बीते दिनों कोरोना महामारी ने यह भलिभांति ये परिचय कराया कि इस तरह की थैरेपी किस तरह से उपयोगी है। हमें इसे बढ़ाना देने के लिए आगे आना चाहिए।
LIVE: चम्पावत में सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित इंटरनेशनल नेचुरोपैथी एण्ड योगा कांफ्रेन्स https://t.co/tdv1Zcw6F1
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 18, 2022