ट्राला फंसने से चार घंटे बंद रहा टनकपुर-चंपावत मार्ग, सड़क के दोनों ओर लगा लंबा जाम, डीएम भी फंसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन टनकपुर-चंपावत बारहमासी सड़क पर मलबा गिरने से कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा। शनिवार की शाम टिपन टॉप के समीप सड़क का किनारा धंसने से पोकलैंड लदा एक ट्राला खाई में गिरने से बचा।
ट्राला सड़क पर फंसने से करीब चार घंटे यातायात बंद रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। चंपावत से टनकपुर जा रहे डीएम एसएन पांडेय जाम में फंस गए।
सूचना मिलने पर टनकपुर के एसडीएम दयानंद सरस्वती, तहसीलदार खुशबू पांडेय, राजस्व उप निरीक्षक दीपक साही, हरीश आर्य के साथ आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने यात्रियों को पानी की बोतलें, बिस्कुट आदि वितरित किए।
शनिवार की रात करीब साढे़ नौ बजे ट्राला निकालने के बाद यातायात सुचारु हुआ। उधर, पहाड़ में हो रही बारिश के बाद टनकपुर चंपावत बारहमासी सड़क पर स्वांला के पास चट्टान दरकने से काफी मलबा आ गया।
एनएच कर्मचारियों को सड़क को खोलने में ढाई घंटे लग गए। सड़क बंद होने कारण दोनों तरफ भारी जाम लग गया। इस बीच सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे और यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी।