फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tampering with tourist girl from haryana in rishikesh

राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश पहुंची हरियाणा की युवती को मनचले ने छेड़ा, लोगों ने ऐसे चखाया मजा

Tue, 13 Mar 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 13 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
 tampering with tourist girl from haryana in rishikesh
demo pic

शिवपुरी में राफ्टिंग और कैंपिंग के लिए आए ग्रुप में शामिल एक युवती के साथ मंगलवार तड़के एक युवक ने कैंप में छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद ग्रुप के सदस्यों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पहले धुनाई की और इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक सोनीपत हरियाणा निवासी महिला व उसकी 23 वर्षीय बेटी देहरादून से एक ग्रुप लेकर बीते सोमवार को शिवपुरी में राफ्टिंग और कैंपिंग के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन


महिला ने नामजद तहरीर में बताया कि बीते सोमवार रात देहरादून से एक युवक उसकी बेटी की सहेली को पर्स वापस करने आया था। आरोप है कि मंगलवार तड़के करीब चार बजे युवक टेंट में घुस गया और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 tampering with tourist girl from haryana in rishikesh
beaten

युवती की आंख खुलने पर उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद कैंप में सोए अन्य सदस्यों की भी नींद खुल गई। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर डाली। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी पहचान जसवीर उर्फ जस्सी निवासी हाथीबड़कला, देहरादून के रूप में कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी से कैंप से ही चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। महिला की नामजद तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed