फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Taking a selfie with a drunk bull proved costly,

Dehradun News: नशे में सांड के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, हमले से व्यक्ति गंभीर घायल

Thu, 08 May 2025 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Taking a selfie with a drunk bull proved costly,
सहसपुर थाना क्षेत्र में शिमला बाईपास पर नशे में धुत व्यक्ति को सड़क पर घूम रहे सांड के साथ सेल्फी लेना भारी पड़ गया। सांड ने व्यक्ति को सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया। गंभीर घायल अवस्था में व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहसपुर में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम नशे में धुत एक व्यक्ति शिमला बाईपास पर तिपरपुर के पास नशे की हालत में घूम रहा था। इस दौरान उसने एक सांड को अपने सामने देखा। व्यक्ति सांड के साथ सेल्फी लेने के लिए उसकी ओर चला गया। व्यक्ति सांड के साथ सेल्फी ले ही रहा था कि इस दौरान सांड ने उसे अपने सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम वीर सिंह (40) पुत्र अतर सिंह है। बताया कि वह तिपरपुर का रहने वाला है। बताया कि व्यक्ति के साले नाथीराम और रमेश उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहसपुर में लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहन सिंह डोगरा ने बताया कि गंभीर हालत को देखते हुए घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed