फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   take prompt steps for setting up Army school says Khanduri

खंडूड़ी ने सैनिक स्कूल पर सरकार को घेरा

Fri, 26 Dec 2014 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Dec 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
take prompt steps for setting up Army school says Khanduri

जखोली (रुद्रप्रयाग) में सैनिक स्कूल खोलने के लिए केंद्र की अनुमति पत्र शासन में एक माह से धूल फांक रहा है। नौकरशाही की लापरवाही का इससे बड़ा कोई नमूना नहीं हो सकता कि जिस सैनिक स्कूल खुलवाने के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच प्रतिस्पर्धा है उसपर अभी तक को कार्यवाही नहीं की।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद बीसी खंडूड़ी ने सरकार को केंद्र से मिले अनुमति पत्र पर कटघरे में खड़ा कर दिया है। खंडूड़ी के पत्र सार्वजनिक करने के बाद सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह को पता चला कि केंद्र से अनुमति के साथ एमओयू करने के लिए पत्र एक माह पहले शासन में पहुंच गया है।
विज्ञापन


अनुमति पत्र का यह पूरा मामला नौकरशाही में तालमेल न होने से पैदा हुआ। रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसाइटी ने 19 नवंबर को माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर जल्द एमओयू हस्ताक्षरित करने के लिए पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में सैनिक स्कूल का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा के बदले सैनिक कल्याण विभाग ने तैयार किया था। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग को यह पत्र सिर्फ सैनिक कल्याण विभाग को सौंपना था। इससे भाजपा को एक बार फिर सरकार में तालमेल की कमी का गिनाने का मौका मिल गया है।

हालांकि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का फायदा यहां के युवाओं को दूसरे सैनिक स्कूल के स्वीकृत के तौर पर मिला है। अब सोसाइटी और राज्य सरकार के बीच एमओयू साइन होगा जिसके तीन वर्ष के भीतर स्कूल का निर्माण हो जाएगा।

पत्र में है मंत्री हरक का हवाला

take prompt steps for setting up Army school says Khanduri

रक्षा मंत्रालय के भेजे अनुमति पत्र की शुरुआत कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के डीओ लेटर के हवाले से हुई है। इतना ही नहीं हरक सिंह के अलावा मुख्य सचिव ने भी अनुमति के लिए सोसाइटी को पत्र लिखा था जिसका जिक्र उसमें है। मंत्री के नाम का उल्लेख होने के बावजूद शिक्षा विभाग ने यह जहमत नहीं उठाई कि मंत्री को इस बाबत अवगत करवाया जाए।

वर्ष 2008 में सैनिक स्कूल खोलने की प्रक्रिया भाजपा ने शुरू की थी जिसे तत्कालीन केंद्र सरकार ने स्वीकृति नहीं दी। अब दोबारा रक्षा मंत्री से आग्रह कर अनुमति हासिल की गई लेकिन सैद्धांतिक सहमति के बाद एमओयू साइन करने का पत्र एक माह पूर्व राज्य सरकार के पास पहुंचा है जिसपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही।
बीसी खंडूड़ी, सांसद पौड़ी

जखौली में सैनिक स्कूल खोलने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जब हाथ खड़े किये तो सैनिक कल्याण विभाग ने तमाम औपचारिकताएं पूरी कर दी। दस करोड़ रुपये भी विभाग से स्वीकृत हो चुके हैं।  अनुमति पत्र एक माह पूर्व शिक्षा विभाग में आया तो हमें अवगत करवाना चाहिए था। खैर अब मैंने अपने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं पत्र का पता लगाकर जल्द औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएं।
-हरक सिंह रावत, सैनिक कल्याण मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed