फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Take a pledge not to use plastic'

प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प ले दूनवासी- मेयर

Sun, 07 Aug 2022 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
'Take a pledge not to use plastic'
मेयर सुनील उनियाल गामा ने राजधानीवासियों से अपील की कि वह किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का उपयोग न करें। सभी संकल्प लेकर दृढ़ इच्छा शक्ति से प्लास्टिक को दैनिक जीवनचर्या से बाहर निकालें।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में आयोजित प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जागरुकता कार्यक्रम में डीएम सोनिका ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। वार्डवार अधिकारी सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर जागरुकता के साथ निगरानी भी रखेंगे। इसके अलावा समस्त विभागों में प्रवर्तन हेतु टास्क फोर्स बना दी गई हैं। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आरके चतुर्वेदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक का उत्पादन करने वाले पर पांच लाख, परिवहन करने वालों पर दो लाख, खुदरा विक्रेता पर एक लाख तथा इस्तेमाल करने वाले पर 100 रुपयेे का जुर्माने का प्राविधान है।
विज्ञापन

बताय कि गूगल प्ले स्टोर पर पब्लिक ग्रीवेंस एप डाउनलोड कर इस पर प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों की फोटो अपलोड की जा सकती है, जो सीधे संबंधित अधिकारी के पास पहुंच जाएगी। इस दौरान उपस्थित व्यापार संघ के प्रश्नों, शंकाओं का भी समाधान किया गया। इस मौके पर मुख्य नगर आयुक्त मनुज गोयल, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, एडीएम वित्त एवं राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा, व्यापारी संघ, ठेला संघ, होटल संघ, एनजीओ सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों की फैक्टरियां बंद करने की मांग
प्रतिबंधित प्लास्टिक जागरुकता कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने प्लास्टिक की फैक्टरियाें को बंद करने की मांग उठाई। कहा कि जब प्लास्टिक का माल आएगा ही नहीं तो यह बाजारों में भी नहीं मिलेगा और स्वत: ही इसका प्रयोग बंद हो जाएगा। महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि अभी भी व्यापारियों में प्लास्टिक और पॉलिथीन को लेकर असमंजस है। केंद्र और राज्य सरकार को प्लास्टिक और पॉलिथीन बनाने वाली फैक्टरियाें को ही बंद कर देनी चाहिए। जब फैक्टरी ही बंद हो जाएगी तो माल नहीं आएगा, और जब माल नहीं आएगा तो इसका उपयोग स्वत: ही बंद हो जाएगा। इस मौके पर राम कपूर, शेखर कपूर, अजीत सिंह, राजेद्र घई, राजेंद्र सिंह, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed