फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tailor drug peddler arrested with 31 grams of smack

Dehradun News: दर्जी ड्रग पैडलर 31 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

Sun, 06 Oct 2024 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tailor drug peddler arrested with 31 grams of smack
I
विज्ञापन

II
I
I सेलाकुई थाना पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक ड्रग पैडलर को 31 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान राजा रोड के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया। उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 31 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र निवासी सनी चुंग के रूप में हुई। आरोपी हाल में डाकपत्थर में रह रहा है।

I
I
I
Iदर्जी को नशे की लत ने बना दिया पैडलर
I
Iआरोपी सनी चुंग ने बताया कि वह गीता भवन के पास कपड़े की सिलाई करता है। उसे नशे की लत लग गई थी। नशे की पूर्ति और जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह स्मैक बेचने लगा। बताया कि वह बरेली से सस्ते दामों पर स्मैक लाकर विकासनगर और आसपास के क्षेत्र के स्कूल और कॉलेज में बेचता है। I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed