फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sword Is hanging over Accountant.

लेखपालों पर लटक सकती है तलवार

Sat, 27 Feb 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 27 Feb 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
sword Is hanging over Accountant.

चकबंदी विभाग में लापरवाही पर कई लेखपालों पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है। लेखपालों की शिकायतें लगातार अधिकारियों को मिल रही हैं। इसमें कुछ कार्रवाई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तो कुछ पर सीधे एसओसी की गाज गिर सकती हैं।

विज्ञापन


काम में लापरवाही करने पर भले ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल की ओर से चकबंदी लेखपाल बंगाल सिंह के खिलाफ सस्पेंशन की संस्तुति कर दी गई हो, लेकिन चकबंदी के कई और लेखपाल ऐसे हैं जो किसानों को बेवजह परेशान कर रहे हैं। ये लेखपाल छोटे-छोटे कामों को भी लटकाए हुए हैं।
विज्ञापन


जिससे खेतों की चकबंदी न होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान सालों से चकबंदी विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, ऐसे लेखपालों की शिकायतें भी लगातार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल एवं हाल ही में एसओसी का कार्यभार संभालने वाले दीवान सिंह नेगी को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिकायतों को दोनों अधिकारी भी गंभीरता के साथ ले रहे हैं। साथ ही ऐसे लेखपालों पर निगाह भी रखी जा रही हैं। आने वाले दिनों में अगर इन लेखपालों की कार्यशैली में सुधार न मिला तो इनके खिलाफ कार्रवाई तय है। एसओसी दीवान सिंह नेगी का कहना है कि लापरवाह लेखपालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed