{"_id":"5c38c266bdec2273382ca5e6","slug":"swine-flu-second-patient-death-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू से दूसरे मरीज की मौत, पांच का अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू से दूसरे मरीज की मौत, पांच का अस्पताल में चल रहा इलाज
Sat, 12 Jan 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
राजधानी में पिछले 10 दिनों में स्वाइन फ्लू से दूसरे मरीज की मौत हो गई है। पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हरिद्वार की महिला में पहले ही स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी थी। वहीं, शहर के तीन निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के पांच मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हरिद्वार निवासी 41 वर्षीय महिला मरीज का पिछले कुछ दिनों से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा था। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद चिकित्सकों की गहन देख-रेख में महिला का उपचार किया जा रहा था। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका। महिला मरीज ने बृहस्पतिवार आधी रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सीएमओ डा. एसके गुप्ता ने बताया कि इससे पहले तीन जनवरी को मैक्स अस्पताल में एक मरीज की स्वाइन फ्लू से पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में तीन और मैक्स व सिनर्जी अस्पताल में एक-एक मरीज भर्ती हैं। सभी मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन