{"_id":"5c552320bdec22128b559084","slug":"swine-flu-killed-16-people-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू पीड़ित ऋषिकेश निवासी व्यक्ति की मौत, अब तक 16 मरीजों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू पीड़ित ऋषिकेश निवासी व्यक्ति की मौत, अब तक 16 मरीजों की हुई मौत
Sat, 02 Feb 2019 10:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू पीड़ित ऋषिकेश निवासी मरीज की मौत हो गई है। मरीज का पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके साथ ही राजधानी में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके गुप्ता ने बताया कि ऋषिकेश निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति का श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार को मरीज की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं, तीन नए मरीजों में भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीनों मरीजों का श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। राजधानी में स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 56 तक पहुंच गई है, जिसमें से 16 की मौत हो गई।
विज्ञापन