फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sweet samples are sent from Dehradun to Rudrapur but it takes time for report to arrive Uttarakhand news

Uttarakhand News:  खुलासा... त्योहार आता है तो सैंपल भरा जाता है जब चला जाता है तो आता है परिणाम

Wed, 08 Oct 2025 03:14 PM IST
रेनू सकलानी अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Oct 2025 03:14 PM IST
सार

मिठाइयों के नमूने देहरादून से रुद्रपुर भेजे जाते हैं। ऐसे में रिपोर्ट आने में समय लगता है।
त्योहार आता है तो सैंपल भरा जाता है जब चला जाता है तो परिणाम आता है।

विज्ञापन
Sweet samples are sent from Dehradun to Rudrapur but it takes time for  report to arrive Uttarakhand news
मिठाई - फोटो : samvad

विस्तार

दीपावली और अन्य त्योहारी सीजन में बेची जाने वाली मिठाइयां विषाक्त या मिलावटी हैं इस बात का खुलासा तब हो पाता है जब आप त्योहार में उन्हें खा चुके होंगे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से त्योहार के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्रियों के लिए गए नमूनों की रिपोर्ट रुद्रपुर स्थित लैब से आने में दो माह तक का समय लग रहा है। इससे विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन

रिपोर्ट में खाद्य सामग्रियों के विषाक्त और मिलावटी होने का पता तब चल पाता है, जब दुकानदार भारी मात्रा में खाद्य सामग्रियों को बेच देते हैं। वहीं अगर इसके नियमों की बात करें तो 14 दिनों नमूनों की रिपोर्ट आ जानी चाहिए। जानकारी के अनुसार पिछले दीपावली सीजन में देहरादून से खाद्य सामग्रियों के 98 नमूने लिए थे। इनमें से एक नमूना मानकों के अनुरूप नहीं मिला था। इस बात का पता तब चल पाया था तब भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बेची जा चुकी थी। अब उस दुकानदार पर केश भी फाइल कर दिया गया है।

विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक रमेश सिंह के मुताबिक देहरादून में अलग-अलग दुकानों से अब तक 14 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें मिठाईयां, घी और दूध शामिल के नमूने शामिल है। इन नमूनों को रुद्रपुर स्थित लैब में भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन को देखते हुए विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

देहरादून में अब तक शुरू नहीं हुई लैब

ड्रग इंस्पेक्टर ताजबीर सिंह बग्गी ने बताया कि देहरादून में खाद्य सामग्रियों के सैंपल जांचने के लिए लैब तैयार की जा रही है। कई महीनों बाद भी इसे शुरू नहीं किया जा सका। इस प्रयोगशाला का भवन तो तैयार है, लेकिन उपकरण अभी नहीं पहुंचे। देहरादून से नमूने लेकर रुद्रपुर भेजने पड़ रहे हैं। यही कारण है कि रिपोर्ट आने में काफी समय लग जाता है। इसके अलावा लैब को शुरू न करने के पीछे कर्मचारियों की कमी को भी कारण माना जा रहा है। वहीं अगर देहरादून में ही लैब शुरू हो जाए तो नमूनों की रिपोर्ट समय पर ही आ जाएगी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश महिला ब्लाइंड फुटबॉलर ने रचा इतिहास, पहली बार शेफाली रावत की कप्तानी में खेलेगी भारतीय टीम

नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर भेजा जा रहा है। पिछले वर्ष दीपावली पर जो भी सैंपल लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट भी कुछ महीने पहले आ गई थी। जिन दुकानों पर खामी पाई गई उनके खिलाफ केस फाइल किया गया है। वहीं इस त्योहारी सीजन की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -मनीष सयाना, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed