फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sweden king and queen will visit Corbett National Park on 5th december

कॉर्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी कर सकते हैं स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताव और महारानी सिल्विया

Wed, 27 Nov 2019 12:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Nov 2019 12:31 PM IST
सार

  • पाखरो से कॉर्बेट में दाखिल होंगे महाराज और महारानी
  •  कॉर्बेट के कालागढ़ से लेकर झिरना तक घूमेंगे दोनों
  • 5 और 6 दिसंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित 
     

विज्ञापन
Sweden king and queen will visit Corbett National Park on 5th december
राजा कार्ल गुस्ताव और महारानी सिल्विया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वीडन के 16वें राजा कार्ल गुस्ताव और महारानी सिल्विया कॉर्बेट नेशनल पार्क में पाखरो गेट से दाखिल होंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। फिर भी कॉर्बेट प्रशासन इस गेट से लेकर झिरना तक तैयारियों में जुटा है। 

विज्ञापन


स्वीडन के 16वें राजा कार्ल गुस्ताव और महारानी सिल्विया 5 या 6 दिसंबर को पाखरो होकर कालागढ़ आएंगे। यहां से झिरना पर्यटन जोन में आकर जंगल सफारी करेंगे। सूत्रों की मानें तो दंपती गुर्जरों के डेरों में पहुंचकर उनकी जीवनशैली को जानेंगे। पार्क प्रशासन दोनों के आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ है।

विज्ञापन

कॉर्बेट प्रशासन को नहीं मिला प्रस्तावित कार्यक्रम

पार्क प्रशासन पाखरो गेट, कालागढ़ और झिरना तक तैयारियों में लगा है। दोनों का प्रस्तावित कार्यक्रम कॉर्बेट प्रशासन को नहीं मिला है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि फिलहाल आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है। 

शाही दंपती के आगमन को लेकर सीटीआर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। जिम कॉर्बेट पार्क में बाघों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां सैलानियों को तांता लगा हुआ है। इससे पहले भी यहां विदेशों से राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री आते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed