फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swapnil will participate in the national basketball

Dehradun News: राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे स्वप्निल

Sat, 03 Jan 2026 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Swapnil will participate in the national basketball
स्वप्निल जोशी, बास्केटबॉल ​खिलाड़ी।
चकराता। कोरू खत के मुंधान गांव निवासी 26 वर्षीय स्वप्निल जोशी ने राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके लिए उनका चयन राष्ट्रीय बास्केटबाल के लिए उत्तराखंड की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता चार से 11 जनवरी तक चेन्नई, तमिलनाडु में होनी है। इसमें स्वप्निल जोशी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पूर्व वह तीन बार गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। इसके अलावा वह पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से भी खेल चुके हैं। उनके पिता लाखीराम जोशी एफआरआई से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं जबकि माता सुन्नो देवी उत्तकाशी जिले के आरकोट में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड टीम में चयन होने से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। उनके चयन पर ग्राम प्रधान नरेश जोशी, कोरू खत के सदर स्याणा सुनील जोशी, कालसी ब्लॉक प्रमुख सावित्री देवी, कनिष्ठ उप प्रमुख मीरा राठौर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed