फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swami sanand murder Allegation on aiims director by Brahmachari Dayanand

स्वामी दयानंद ने एम्स डायरेक्टर पर लगाया सांनद की हत्या का आरोप, संत समाज में आक्रोष

Sat, 13 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 13 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Swami sanand murder Allegation on aiims director by Brahmachari Dayanand
स्वामी सानंद - फोटो : अमर उजाला

मातृ सदन से आए ब्रह्मचारी दयानंद ने आरोप लगाया कि स्वामी सानंद की हत्या हुई है और इस साजिश में एम्स डायरेक्टर प्रो. रविकांत भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वामी निगमानंद की भी इसी तरह हत्या हुई थी। दयानंद ने स्वामी सानंद की मौत मामले में एसआईटी गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारी हार्दिक इच्छा थी कि स्वामीजी के पार्थिव शरीर का गंगा स्नान कराया जाए। फिलहाल ऐसा नहीं हो पाया। एम्स डायरेक्टर सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।  

विज्ञापन


जो लोग प्रो. जीडी अग्रवाल उर्फ स्वामी सानंद को नजदीक से जानते थे उन्हें एम्स डायरेक्टर प्रो. रविकांत की ओर से बृहस्पतिवार को दिया गया बयान चुभ गया। मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह और मातृ सदन के ब्रह्मचारी दयानंद ने एम्स डायरेक्टर के वक्तव्य को लेकर तल्ख टिप्पणी की। 
विज्ञापन


दरअसल, प्रो. रविकांत ने कहा था कि स्वामी सानंद अनशन तोड़ना चाहते थे, लेकिन किसी का फोन बार-बार आ रहा था और उन्हें ऐसे करने से रोका जा रहा था। इस पर शुक्रवार को मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह ने तल्ख लहजे में कहा कि ये प्रो. जीडी अग्रवाल का सबसे बड़ा अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो एक विलक्षण मेधा वाले व्यक्ति थे। कोई प्रो. जीडी अग्रवाल को पीछे से संचालित कर रहा था, ये कहना समझ का धोखा है। कम से कम एम्स डायरेक्टर की हैसियत नहीं कि वो प्रो. जीडी अग्रवाल के व्यक्तिव को तौल सकें।  

Trending Videos

बातचीत को प्रमाणित करना मेरा काम नहीं :  प्रो. रविकांत  

आलोचनाओं पर प्रो. डॉ. रविकांत ने भी सख्त जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी बेवकूफी की बातें कर सकता है, वह उसका राइट है मेरा नहीं। इसके अलावा उन्होंने राजेंद्र सिंह के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोई ये कहे कि मुझे रिकॉर्डिंग सुनाओ, तो वह मेरे पास नहीं है और न ही वह मेरा काम है।

अंतिम दर्शन की मांग को लेकर कहा कि जब किसी ने शरीर छोड़ दिया तो परिवार कैसा। कोई संवेदना व्यक्त करना चाहता है तो वह चित्र लगाकर अपने घर में करे। हम भी श्रद्धांजलि अर्पित करने आएंगे। जब स्वामी सानंद ने पार्थिव शरीर हमें सौंपा है तो वह मेडिकल इंस्टीट्यूशन का हो गया।

शुरू होगी लोक चेतना यात्रा
गंगा और गंगत्व की सुचिता को बरकरार रखने की मुहिम को अब नया आयाम देने की काशिश होगी। जो कारवां प्रो. जीडी अग्रवाल ने अपने पीछे छोड़ा है उसे जल पुरुष राजेंद्र सिंह नेतृत्व देने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार से देश व्यापी लोक चेतना यात्रा का शुभारंभ होगा। जिन्होंने गंगा को धोखा दिया है उन्हें स्वामी सानंद की आत्मा दंडित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रो. जीडी अग्रवाल पुनर्जन्म में विश्वास रखते थे। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा भी था कि इन सरकारों से अब कोई उम्मीद नहीं रही। अगले जन्म में मां गंगा के लिए मेरी आत्मा अधिक व्यग्र होकर जन्म लेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed