फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Swachh Survekshan-2021: Public feedback will tell about dehradun cleanliness

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 : जनता का फीडबैक बताएगा कितना स्वच्छ है अपना दून

Wed, 03 Jun 2020 03:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 03 Jun 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Swachh Survekshan-2021: Public feedback will tell about dehradun cleanliness
देहरादून नगर निगम - फोटो : File Photo
स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 की स्टार रेटिंग के नए पैरामीटर में लोगों का फीडबैक काफी महत्वपूर्ण होगा। कह सकते हैं कि अब जनता का फीडबैक बताएगा कि दून कितना स्वच्छ है? शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की क्या स्थिति है? क्या शहर में वाकई में पॉलिथीन है? जैसे तमाम सवालों के जवाब में जनता का फीडबैक ही सबकुछ तय करेगा।
विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की स्टार रेटिंग में शहर में प्लास्टिक उपयोग पर रोक, गंदगी की शिकायतों के समाधान में 100 प्रतिशत नंबर लोगों के फीडबैक पर मिलेंगे। ऐसे में यह साफ हो गया है कि अब प्लास्टिक बैन को लेकर निगम की कार्रवाई के रिकॉर्ड के आधार पर स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर नहीं मिलेंगे। वहीं, नगर निगम प्रशासन, केंद्र सरकार की ओर से अगले स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की स्टार रेटिंग के पैरामीटर के हिसाब से तैयारी शुरू करेगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक नए नियमों में जुर्माना आदि को लेकर भी लोगों के फीडबैक के आधार पर ही नंबर मिलेंगे। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के 80 प्रतिशत नंबर जनता के फीडबैक तथा 20 प्रतिशत नंबर सर्वे करने वाली टीम देगी। नालों व अन्य जलस्रोतों की सफाई पर पब्लिक का फीडबैक नहीं लिया जाएगा। 1,3,5 और 7 सभी स्टार रेटिंग के लिए थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल वेस्ट अलग से करना होगा कलेक्ट

निगम को मेडिकल वेस्ट, सैनेटरी नेपकिंस और डायपर्स आदि अलग से कलेक्ट करना होगा। इसके लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाले वाहनों में अलग से डिब्बा लगाना होगा। मौजूदा समय में मेडिकल वेस्ट के लिए प्लांट न होने के चलते इसका कूड़ा भी सामान्य कूड़े के साथ प्लांट पहुंच रहा है। हालांकि नगर निगम प्रशासन बॉयो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने जा रहा है। क्योंकि नई स्टार रेटिंग में 5 और 7 स्टार के लिए इसे करना काफी महत्वपूर्ण हैं। ऐसा होने से आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में दून की रैंकिंग में सुधार हो सकता है।

सिटीजन फीडबैक में बनाई 6 कैटेगरी

स्टार रेटिंग में पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सिटीजन फीडबैक के लिए 6 कैटेगरी बनाई गई हैं। जबकि इसके पहले सामान्य तौर पर सिटीजन फीडबैक लिया जाता था।

1. 14 साल से अधिक उम्र के छात्र

2. एनजीओ, सरकारी अधिकारी, सामाजिक संगठन, सिविल सोसायटी, शहर के प्रमुख नागरिक

3. रेसीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन

4. व्यापारी संगठन

5. अस्पताल

6. प्राइवेट ऑफिस


ऐसे लिया जाएगा सिटीजन फीडबैक

- हर पार्क में पांच लोगों से

- कुल मकानों का आधा प्रतिशत

- शहर के एक प्रतिशत दुकानदारों से

- पांच प्रतिशत होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला से

- 10 प्रतिशत एजुकेशन इंस्टीट्यूट  से

- पांच प्रतिशत रेस्टोरेंट, ढाबा से

- पांच प्रतिशत बल्क वेस्ट जनरेटर

- एक प्रतिशत सरकारी या प्राइवेट ऑफिस से

- 10 प्रतिशत पर्यटन क्षेत्र से

- ट्रांसपोर्ट हब पर 5 लोगों से


बदले पैरामीटर्स के हिसाब से करनी होगी तैयारी
 
पिछले स्वच्छ सर्वे में देहरादून ने स्टार रेटिंग के लिए अप्लाई नहीं किया था। ऐसे में निगम प्रशासन को इस बार बदले हुए पैरामीटर्स के हिसाब से तैयारी करनी होगी। ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में दून को बेहतर स्टार रेटिंग मिले।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 को लेकर नगर निगम प्रशासन ने काफी मेहनत की थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार के शहरी विकास विभाग की ओर से उसका परिणाम जारी नहीं हुआ है। उम्मीद है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम बेहतरीन प्रदर्शन कर अच्छी रैकिंग हासिल करेगा। इसकी शुरुआत स्टार रेटिंग से की जाएगी।

- सुनील उनियाल गामा, मेयर


किन्ही कारणों के चलते हम स्टार रेटिंग 2020 में हिस्सा नहीं ले पाए थे, लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की स्टार रेटिंग के लिए हम अभी से तैयारी में जुट जाएंगे। उम्मीद है कि आगामी स्टार रेटिंग में दून को अच्छी रेटिंग मिलेगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वच्छता और सफाई व्यवस्था से कोई समझौता न किया जाए।
- विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed