स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 : सिटीजन फीडबैक में उत्तराखंड आया अव्वल, नगर निगम में रुड़की प्रथम
- शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे तक ओवरऑल मिले 425044 फीडबैक
- देहरादून 10108 सिटीजन फीडबैक के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में उत्तराखंड 425044 सिटीजन फीडबैक के साथ अव्वल है। वहीं, दूसरी ओर देहरादून नगर निगम 10108 सिटीजन फीडबैक के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर रुड़की नगर निगम है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 को लेकर सिटीजन फीडबैक का शुक्रवार को अंतिम दिन था। सिटीजन फीडबैक के 1250 अंक हासिल किए जा सकते हैं। जिसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन अपनी पूरी टीम शहर के विभिन्न स्थानों पर लगा रखी थी। टीम ने शाम पांच बजे 10108 लोगों से फीडबैक लिया। वहीं, दूसरी ओर रुड़की नगर निगम 15966 लोगों से फीडबैक लेने के साथ पहले स्थान पर रहा।
प्रदेश की बात करें तो 57321 सिटीजन फीडबैक के साथ अव्वल रहा। दिल्ली 11680 फीडबैक के जरिये दूसरे स्थान पर रहा। ओवरऑल भी उत्तराखंड का प्रदर्शन शानदार है। अब तक 425044 फीडबैक के साथ उत्तराखंड पहले स्थान पर है। फिलहाल अब निगाहें केंद्र सरकार की ओर से ओवरऑल जारी होने वाले परिणाम पर रहेगी। जिसके आधार पर प्रदेश के नगर निगमों को रैंक मिलेगी।
टॉप फाइव शहरों की सिटीजन फीडबैक संख्या
रुड़की - 15966
देहरादून - 10108
हरिद्वार - 2572
हल्द्वानी - 2470
मुनिकीरेती - 1808
(आंकड़े शाम पांच बजे तक के हैं।)
ओवरऑल सिटीजन फीडबैक में उत्तराखंड अव्वल
प्रदेश 31 जनवरी ओवरऑल
उत्तराखंड 57321 425044
दिल्ली 11680 358046
कर्नाटक 24426 350749
छत्तीसगढ़ 16562 323538
हरियाणा 24426 305377
(आंकड़े शाम 6.30 बजे तक के हैं।)
स्वच्छ सर्वेक्षण के दो क्वार्टर के नतीजे हो चुके जारी
बीते 31 दिसंबर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के पहले दो क्वार्टर के नतीजे जारी किए गए थे। जिसमें दून की रैंकिंग में काफी सुधार देखने को मिला था। पहले क्वार्टर में दून को 75वां स्थान मिला है। जबकि दूसरे क्वार्टर में रैंकिंग 284 है। इस स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल 4700 शहरों में दून का स्थान 499 है।
बीते स्वच्छ सर्वेक्षण की तुलना में इस बार हम अच्छी रैंक हासिल करेंगे। सिटीजन फीडबैक में बेहतर प्रदर्शन के जरिये अधिक से अधिक नंबर हासिल करने की कोशिश रहेगी।
- विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त