ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा के दौरान मिला संदिग्ध सूटकेस, अंदर की चीज देखकर दंग रह गए सभी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश में इनदिनों कांवड़ यात्रा रंग में रंगी है। इसी दौरान एक संदिग्ध सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। जब उसे खोला गया तो उसमें ऐसी चीज निकली, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
मुनिकीरेती पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात चौदहबीघा क्षेत्र के लोगों ने मुख्य मार्ग पर एक लावारिस सूटकेस पड़ा होने की सूचना दी। उन्होंने सूटकेस में बम होने की आशंका जाहिर की। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
अंदर की चीज देखकर चौंक गए पुलिस अधिकारी
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर आसपास जमा भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद टीम ने सूटकेस की जांच की, तो उसमें टैटू बनाने का सामान पाया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूटकेस किस व्यक्ति का था इसका पता चल पाया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु के मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की है।