{"_id":"5d7122288ebc3e0138747e1c","slug":"suspicious-dengue-patient-died-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध डेंगू से युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग कह रहा डेथ ऑडिट करने के बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध डेंगू से युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग कह रहा डेथ ऑडिट करने के बात
Fri, 06 Sep 2019 08:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 06 Sep 2019 08:20 AM IST
सार
- पहले क्षेत्र के एक निजी डॉक्टर से चल रहा था इलाज
- तबीयत बिगड़ने पर परिजन लेकर पहुंचे गांधी शताब्दी
- हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू के लक्षण वाले नत्थनपुर निवासी एक युवक की निजी अस्पताल में मौत हो गई है। बताया जा रहा है डेंगू के चलते युवक की प्लेटलेट्स बहुत कम हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेथ ऑडिट करने के बाद ही डेंगू को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की बात कहे रहे हैं।
विज्ञापन
नत्थनपुर निवासी एक 27 वर्षीय युवक निजी वाहन चलाता था। पिछले पांच दिन से वह बीमार था। क्षेत्र के एक निजी डॉक्टर से वह उपचार करवा रहा था। बुधवार को अचानक इसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे गांधी शताब्दी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच में युवक की प्लेटलेट्स मात्र 18 हजार निकली। आनन-फानन में परिजन, युवक को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन हालत गंभीर होने पर वहां से भी उसे रिस्पना पुल स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
देर रात वहां युवक ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को परिजनों ने हरिद्वार में युवक का अंतिम संस्कार किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पताल में डेंगू से युवक की मौत होने की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। इसका पता लगाया जा रहा है। निजी अस्पताल से सैंपल लेकर युवक की मौत का डेथ ऑडिट कराया जाएगा। उसके बाद यह कहना संभव होगा कि मरीज की मौत डेंगू या फिर किसी अन्य बीमारी से हुई है।
विज्ञापन
डेंग बुखार के 29 और मरीज सामने आए
डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को 29 नए मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इनमें से 28 देहरादून जिले के हैं, जबकि एक महिला मरीज दूसरे जिले की हैं। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या अब 723 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को देहरादून के जिन 28 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें 16 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। इनमें कई मरीजों का दून अस्पताल समेत विभिन्न निजी और सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं।
शिवसेना ने तीन फॉगिंग मशीन खरीदी
शिवसेना ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए अपने स्तर पर शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए तीन फॉगिंग मशीन खरीदी हैं। बृहस्पतिवार को शिवसेना ने परेड ग्राउंड, प्रेस क्लब और आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग कराई। शिवसेना प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने बताया कि शिवसेना सिर्फ सरकार पर आरोप ही नहीं लगाती, बल्कि समस्या के समाधान के लिए खुद प्रयास भी करती है। मौके पर शिवसेना के जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, विकास राजपूत, शिवम गोयल, विकास सिंह, रोहित बेदी, राकेश बंसल, विकास मल्होत्रा, शिवनारायण, तरुण आहूजा, सूरज राठौर, अभिषेक साहनी, अमन आहूजा, मंजीत भट्ट, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।