फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspicious death of youth in a hotel room

पति-पत्नी बनकर होटल के कमरे में गए दोनों, हुआ कुछ ऐसा कि बुलानी पड़ी पुलिस

Sun, 16 Jul 2017 08:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Jul 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of youth in a hotel room
death - फोटो : file photo

हरिद्वार में प्रेमी-प्रेमिका ने खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा लिया। कमरे के अंदर देर रात कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस को बुलाना पड़ा।

विज्ञापन


हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बग्गा होटल में तीसरी मंजिल में रह रहे दंपति में से पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में खून मिलने से हत्या की सूचना हर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


होटल में युवक-युवती शादीशुदा होने की जानकारी दे कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं था। बताया गया है कि युवक देवपुरा निवासी नितिन शर्मा है जबकि युवती मनीषा नितिन शर्मा के पड़ोस में किराए में रहती है। बताया गया कि युवती 8 महीने की गर्भवती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था

Suspicious death of youth in a hotel room
blood - फोटो : amar ujala

करीब तीन साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन नितिन शादी करने के लिए राजी नहीं था। मनीषा ने जुलाई 2017 में शहर कोतवाली में नितिन के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

इसके बाद 7 जुलाई को दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। युवक-युवती होटल में रुके थे। बुधवार को देर रात करीब 1:30 बजे नितिन की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

मायापुर चौकी प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद युवती ने कोर्ट में बयान दिया था कि युवक अगर उससे से शादी कर ले तो वह मुकदमा वापस ले लेगी। लेकिन परिवार वालों ने युवती को घर में रखने से इंकार कर दिया था जिसके बाद दोनों होटल में गए थे।

यवुती ने बताया कि रात को नशे में नितिन ने कमरे की खिड़की में लगे शीशे पर दाहिना हाथ जोर से मारा जिसके बाद उस की नसें फट गई और मौत हो गई। युवक के परिजनों द्वारा युवती पर हत्या का आरोप लगाया गया है इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed