फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspicious death of fever victim Nisha from Samalta village

Dehradun News: निशा की मौत की जांच के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Fri, 06 Oct 2023 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of fever victim Nisha from Samalta village
Iदून अस्पताल के स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया था
विज्ञापन

I

I
I

Iमुख्यमंत्री, मुख्यसचिव और पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्रI





दून अस्पताल की इमरजेंसी में साहिया के समाल्टा गांव की बुखार पीड़िता निशा की हुई संदिग्ध मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग हो रही है। संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी ने मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।



पत्र में कहा है कि बुखार से पीड़ित निशा को विकासनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार न मिलने के कारण दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। निशा के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से उसकी मौत हुई है। दून अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने जो जांच की गई है यह संदिग्ध साबित होगी। इसपर विश्वास करना मुश्किल होगा। इसके लिए गहन जांच जरूरी है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस विभाग ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक से भी अनुरोध किया गया है कि परिजनों की शिकायत पर निष्पक्ष जांच जरूर होनी चाहिए। अन्यथा आमजन का विश्वास सरकारी व्यवस्थाओं से उठ जाएगा।
विज्ञापन




I- यह था मामलाI



दून अस्पताल में बीते मंगलवार रात 18 वर्षीय युवती की मौत पर परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया था। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने कमेटी बनाकर जांच की थी। जांच के दौरान आरोपी डॉक्टर और नर्स की बात भी सुनी गई। इसमें पता चला कि युवती को कार्डियक अरेस्ट आया था इससे मौत हुई है। युवती की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। शासन से युवती की मौत की निष्पक्ष जांच, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed