फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Suspended 80 teachers will Resumed who got job on fake certificate

फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने वाले बर्खास्त 80 शिक्षक होंगे बहाल, कारण बताओ नोटिस होगा जारी

Mon, 18 Feb 2019 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 Feb 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
Suspended 80 teachers will Resumed who got job on fake certificate

फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे जिन 80 शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया था, अब उन्हें बहाल करने की तैयारी चल रही है। शिक्षा विभाग की एकतरफा कार्रवाई पर कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताते हुए आदेश दिया था कि शिक्षकों को अपना पक्ष रखने को मौका दिया जाना चाहिए। इसके अनुपालन में विभाग अब इन्हें बहाल कर कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। 

विज्ञापन


काफी समय से शिक्षा विभाग और सरकार को शिकायतें मिल रही थी कि राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षक  फर्जी प्रमाणपत्र हासिल कर नौकरी कर रहे हैं। सरकार ने इसकी जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। एसआईटी की जांच में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक मिले, जिनके प्रमाणपत्र जांच के दौरान फर्जी पाए गए थे।
विज्ञापन


ऐसे करीब 80 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभाग ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। इसके खिलाफ कई शिक्षकों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की। हाईकोर्ट ने नियमों का पालन न करने पर सख्त नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डबल बेंच में अपील के बाद भी शिक्षा विभाग को राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट ने कहा, शिक्षकों को बर्खास्त करने से पहले अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना चाहिए था। शिक्षकों को नोटिस दिए बिना एकतरफा कार्रवाई की गई है। आरोपी शिक्षकों का पक्ष सुना जाना चाहिए था। अब विभाग शिक्षकों को बहाल कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

सभी शिक्षकों को बहाल करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए प्रक्रियागत खामी को सुधारा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में एसआईटी की जांच में शामिल आए तथ्यों को भी ध्यान में रखा जाएगा।
डा. आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव, शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed