फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sushant Patnaik was interrogated at length by Enforcement

Dehradun News: आईएफएस सुशांत पटनायक से ईडी ने की पूछताछ

Thu, 29 Feb 2024 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sushant Patnaik was interrogated at length by Enforcement
I- ईडी कार्यालय में पेश हुए पटनायक, घर से मिले थे 94 लाख रुपयेI
विज्ञापन




आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक से बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की। उन्हें ईडी कार्यालय में तलब किया गया था। अधिकारियों ने उनसे उनके घर से मिले कैश और डॉलर के संबंध में पूछताछ की। पाखरो रेंज घोटाले से जुड़े इस मामले में हरक सिंह रावत को भी आज (बृहस्पतिवार को) ईडी के समक्ष पेश होना है।



बता दें कि पिछले दिनों ईडी ने पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में हरक सिंह रावत और उनके करीबियों के साथ-साथ कई अधिकारियों के घर छापे मारे थे। तीन राज्यों में मारे गए छापों में ईडी को करीब 1.10 करोड़ रुपये नकद, 10 लाख रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर, 80 लाख रुपये के गहने के साथ प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज मिले थे। इनमें से 94 लाख रुपये भारतीय मुद्रा और अमेरिकी डॉलर पटनायक के घर से बरामद हुए थे। पिछले दिनों ईडी ने सभी को बारी-बारी से कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था। इस क्रम में पटनायक को बुधवार को बुलाया गया।
विज्ञापन




पटनायक बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे। यहां उनसे कई घंटे कैश और डॉलर के संबंध में पूछताछ की गई। अब इस मामले बृहस्पतिवार को पूर्व वनमंत्री हरक सिंह रावत को ईडी के सामने पेश होना है। इससे पहले उनकी करीबी रही लक्ष्मी राणा को मंगलवार को बुलाया गया था लेकिन वह पेश नहीं हो सकी थी। राणा के लॉकर से भी ईडी ने 45 लाख रुपये जब्त किए थे। बता दें कि ईडी ने हरक सिंह रावत के पारिवारिक सदस्यों को भी पूछताछ के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed