फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Survey the damage caused by drought and submit a quick assessment report to the government: Ganesh Joshi

सूखे से हुए नुकसान का सर्वे कर शीघ्र आकलन रिपोर्ट सरकार को दें : गणेश जोशी

Tue, 13 Jan 2026 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Survey the damage caused by drought and submit a quick assessment report to the government: Ganesh Joshi
-कृषि एवं उद्यान मंत्री ने की फसलों को हो रहे नुकसान की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सूखे से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर शीघ्र आकलन रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए।
कैंप कार्यालय में कृषि व उद्यान अधिकारियों के साथ बैठक में कृषि मंत्री जोशी ने सूखे से हो रहे नुकसान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से बारिश न होने के कारण फसलें प्रभावित हो रही हैं। अब तक प्रदेश में सूखे से हुए नुकसान आकलन करने के लिए जिला स्तर पर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर सरकार को दी जाए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कृषि उत्पादों के निर्यात व किसानों की आय बढ़ाने के लिए एकीकृत पैक हाउस निर्माण व अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप टेस्टिंग लैब की स्थापना के लिए कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने प्रदेश के 93 राजकीय उद्यानों को पुनर्जीवित करने के लिए विभाग की ओर से उद्यानों को आय सृजन से जोड़ने के लिए योजना बनाई जाए। कृषि मंत्री ने जायका परियोजना, कीवी मिशन, एप्पल मिशन और ड्रैगन फ्रूट मिशन के लिए स्पष्ट एवं प्रभावी कार्ययोजना बना कर योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव कृषि डाॅ. एसएन पांडे, उद्यान निदेशक सुंदर लाल सेमवाल, सगंध पौध केंद्र के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, कृषि उपनिदेशक अजय वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed