फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: New Aadhat Mandi Road Survey Start

Dehradun: आढ़त बाजार शिफ्ट करने की कवायद हुई तेज, रोड के चौड़ीकरण के लिए सर्वे शुरू

Tue, 14 Mar 2023 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 14 Mar 2023 06:29 PM IST
सार

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, लोनिवि एवं नगर निगम की टीमें सर्वे के लिए बनी कमेटी में शामिल हैं। जिलाधिकारी ने आढ़त बाजार के चौड़ीकरण और शिफ्टिंग को लेकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यापारियों से वार्ता की।

विज्ञापन
Dehradun News: New Aadhat Mandi Road Survey Start
सर्वे करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आढ़त बाजार को पटेलनगर में स्थानांतरित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं, आढ़त बाजार रोड के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी सोनिका ने एडीएम फाइनेंस रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर सर्वे शुरू करा दिया है।

विज्ञापन


मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन, लोनिवि एवं नगर निगम की टीमें सर्वे के लिए बनी कमेटी में शामिल हैं। सोमवार सुबह जिलाधिकारी ने आढ़त बाजार के चौड़ीकरण और शिफ्टिंग को लेकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि सर्वे कार्य तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा।कमेटी के अनुसार सहारनपुर चौक से लेकर रेलवे स्टेशन होकर घंटाघर को जाने वाले मार्ग का सर्वे कार्य शुरू कराया गया है, इसी मार्ग पर बीच में आढ़त मंडी भी पड़ती है।
विज्ञापन


यह रोड 16 से 18 मीटर तक चौड़ा है। कहीं, यह बॉटलनेक की तरह है, तो कई स्थानों पर इसकी चौड़ाई 18 मीटर तक है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए इस रोड को 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर डेढ़ मीटर चौड़े नाले हैं। इन्हें भी पीछे की ओर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिफ्टिंग के साथ ही होगा मार्ग का चौड़ीकरण
डीएम सोनिका ने कहा कि आढ़त बाजार को शिफ्ट करने और रोड को चौड़ा करने का काम एक साथ चलेगा। ताकि, दोनों प्रोजेक्टों को कम से कम समय में एक साथ पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि सर्वे के बाद डीपीआर और इस्टीमेट बनाकर चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

अन्य विकल्प भी खुले रहेंगे
अभी प्रशासन की ओर से नई आढ़त मंडी के लिए प्रस्तावित की गई भूमि का सर्वे नहीं किया गया है, इसका निरीक्षण डीएम और कमेटी के सदस्य जल्द करेंगे। हालांकि, डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि पटेलनगर के अलावा भी कुछ विकल्पों को खुला रखेंगे। ताकि, कोई अवरोध आने पर इन विकल्पों पर भी विचार किया जा सके।


पहले स्मार्ट सिटी कर चुका सर्वे
यह पहला मौका नहीं है, जब इस रोड के चौड़ीकरण को लेकर सर्वे किया जा रहा है। इससे पहले स्मार्ट सिटी की सिटीज योजना में इस रोड को चौड़ा कर स्मार्ट बनाने के लिए चयनित किया गया था। इस रोड पर सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण की संभावना कम थी, भूमि अधिग्रहित कर मुआवजा देना स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में शामिल नहीं था, इसलिए इस रोड पर काम शुरू नहीं किया जा सका। अब प्रशासन ने नए सिरे से कार्ययोजना बनाकर इस रोड के चौड़ीकरण के लिए सर्वे शुरू कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed