फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Survey report came out, Vikasnagar and Sadar have the most unregistered madrasas

Dehradun News: सर्वे रिपोर्ट आई सामने, विकासनगर और सदर में सबसे अधिक अपंजीकृत मदरसे

Wed, 08 Jan 2025 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Survey report came out, Vikasnagar and Sadar have the most unregistered madrasas
- मदरसा बोर्ड की नियमावली के अनुसार मदरसों को कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा
विज्ञापन


अपंजीकृत मदरसों पर सरकार की सख्ती के बाद जिला प्रशासन की ओर से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट आ गई है। तहसीलवार हुए सर्वे में सामने आया है कि जिले में 57 मदरसे बगैर पंजीकरण ही संचालित हो रहे हैं। यह संख्या विकासनगर क्षेत्र में सबसे अधिक है, वहां 34 मदरसों को बिना पंजीकरण संचालित किया जा रहा है। विकासनगर के बाद सदर दूसरे स्थान पर है। यहां 16 मदरसे रजिस्ट्रेशन के बगैर चलाए जा रहे हैं। सर्वे रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। डीएम सविन बंसल के मुताबिक मदरसा बोर्ड की नियमावली के अनुसार मदरसों को कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।


जिलाधिकारी ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए थे कि तहसीलों में संचालित पंजीकृत और अपंजीकृत मदरसों का पूरा विवरण उपलब्ध कराएं। पंजीकृत मदरसों की स्थिति तथा उसमें पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दें। मिड डे मील, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं पर भी रिपोर्ट मांगी गई थी। डीएम ने कहा कि मदरसों के सर्वे की रिपोर्ट आ चुकी है। इसका अध्ययन किया जा रहा है। मदरसा बोर्ड से इस पर राय भी ली जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मसूरी और ऋषिकेश में नहीं है एक भी मदरसा

तहसीलों से विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि विकासनगर क्षेत्र में सबसे अधिक मदरसे चल रहे हैं। यहां 27 मदरसे पंजीकृत और 34 अपंजीकृत हैं। वहीं, सदर में अपंजीकृत मदरसे 16 और पंजीकृत की संख्या आठ है। डोईवाला में पंजीकृत मदरसा एक, अपंजीकृत छह हैं। इसके अलावा ऋषिकेश में कोई मदरसा नहीं चल रहा है। कालसी में कोई पंजीकृत मदरसा नहीं है, जबकि अपंजीकृत मदरसे की संख्या एक है। चकराता और त्यूणी में कोई अपंजीकृत मदरसा नहीं है। इसी तरह मसूरी में एक भी मदरसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिड डे मिल तो मिलता है पर खेल मैदान नहीं
रिपोर्ट में बताया गया है कि पंजीकृत और अपंजीकृत मदरसों के पास अपनी जगह तो है, लेकिन खेल मैदान नहीं है। पंजीकृत मदरसे में मिड डे मिल दिया जा रहा है, लेकिन बगैर पंजीकरण चल रहे मदरसों में ऐसी कोई सुविधा नहीं है। हालांकि, आवासीय सुविधा दोनों तरह के मदरसों में है। अधिकांश मदरसों में दीनी तालीम ही दी जा रही है। मदरसों में अन्य प्रदेशों के छात्रों की संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed