फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'surrender ineligible ration card till 31'

एसडीएम ने ली राशन विक्रेताओं की बैठक, अपात्र राशन कार्ड धारकों से 31 मई तक अपना राशन कार्ड सरेंडर करने की अपील

Fri, 13 May 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
'surrender ineligible ration card till 31'
एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने सरकारी सस्ता-गल्ला विक्रेताओं और अफसराें संग बैठक में अपात्र राशन कार्ड 31 मई तक सरेंडर करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राशन दुकानदारों को दुकान समय पर खोलने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में हुई बैठक में एसडीएम ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिन लोगों के सफेद कार्ड बने हैं और उनकी आय 15 हजार है, तो उनको अपना राशन कार्ड 31 मई तक सरेंडर करना होगा। इस बाबत कार्डधारकों की सूची मांगी गई। कहा कि जो अपात्र कार्डधारक अपना सफेद कार्ड सरेंडर नहीं करेगा और जांच में अपात्र मिला तो कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अपात्र कार्डों की जांच के लिए क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति निरीक्षक, नायब तहसीलदार और ईओ की एक समिति बनाई गई है। एक साल से निरस्त चार दुकानों का नए सिरे से आवंटन के लिए पूर्ति निरीक्षक को विज्ञापन निकालने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया कि मानसून अवधि में अगर सड़क बंद होने से यात्री, पर्यटक फंस गए हैं तो उनको खाद्य विभाग द्वारा राशन और खाने के पैकेट की व्यवस्था की जाएगी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक साह ने बताया कि जिन परिवारों की मासिक आय 15 हजार से अधिक है और उनके सफेद राशन कार्ड बने हैं, वो अपना कार्ड सरेंडर कर दें। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद अरविंद सेमवाल, नायब तहसीलदार भौंपाल सिंह चौहान, राजेंद्र झिल्डियाल, संदीप गोयल, प्रदीप कुमार, वरुण गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed