{"_id":"d5fa7a18d59ba89e597ed847fa6e3b50","slug":"suresh-raina-visit-nainital-with-his-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी संग नैनीताल घूमने पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी संग नैनीताल घूमने पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर सुरेश रैना बृहस्पतिवार को पत्नी प्रियंका के साथ घूमने नैनीताल पहुंचे।
विज्ञापन
रैना दंपति के साथ आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला भी हैं। सुरेश रैना और उनकी पत्नी ने नैनीताल जाने से पहले हल्द्वानी में एलएम तिवारी के आवास पहुंचे और करीब सवा घंटा तिवारी परिवार के साथ गुजारा। तिवारी परिवार के सदस्यों के साथ ही मोहल्ले के लोगों ने रैना के साथ फोटो खिंचवाई और आटोग्राफ भी लिए।
शखावत गंज में एलएम तिवारी का परिवार रहता है। तिवारी का बेटा नीरज मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुका है। वहीं से वह आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला के संपर्क में आया। नीरज तिवारी के बताया कि गुरुवार को आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला के साथ सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका रैना नैनीताल घूमने आए हैं।
विज्ञापन
नैनीताल जाने से पहले करीब शाम पौने पांच बजे हल्द्वानी पहुंचे राजीव शुक्ला और रैना दंपति सवा छह बजे तक उनके परिवार के साथ रहे।
तिवारी परिवार के सदस्य नीरज तिवारी, रचना तिवारी, शोभा तिवारी, एलएम तिवारी, नवीन तिवारी, रेनू तिवारी, प्राची तिवारी के अलावा पारिवारिक मित्र हिना (वैशाली), पंकज जायसवाल, मोहन बेलवाल, दीप्ति बेलवाल ने सुरेश रैना, प्रियंका रैना और राजीव शुक्ला के साथ ग्रुप फोटो के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
सुरेश रैना के पहुंचने की भनक लगने पर वहां उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। रैना के प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के साथ उनके भी आटोग्राफ लिए।