उत्तराखंड: 300 करोड़ के घोटाले में मुख्य आरोपी डीपी सिंह को SC से झटका, याचिका खारिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
300 करोड़ के घोटाले में मुख्य आरोपी पूर्व एसएलओ डीपी सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने हाइकोर्ट से स्टे पर लगी रोक हटाने के खिलाफ दायर एसएलपी को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
एसएलपी खारिज होने के बाद डीपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डीपी के पास गिरफ्तारी रुकवाने का रास्ता भी नहीं बचा है। इधर, एसएलपी खारिज होने के बाद सक्रिय एसआईटी उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है।
बता दें भूमि मुआवजा घोटाले का मुख्य आरोपी डीपी सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए हरसंभव कोशिश करता आ रहा है। पहले हाइकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन एसआईटी की ओर से दाखिल शपथ पत्र के बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगे स्टे को हटा लिया था। स्टे पर लगी रोक हटने के बाद डीपी एसआईटी के समक्ष उपस्थित होने के बजाए परिवार के साथ भूमिगत हो गया था।
उसके सुप्रीम कोर्ट जाने की आशंका के मद्देनजर एसआईटी ने कोर्ट में केविएट डाल दी थी। डीपी ने सुप्रीम कोर्ट में एक नवंबर को एसएलपी (विशेष अवकाश याचिका दाखिल) की थी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय जस्टिस कुरीन जोसफ और जस्टिस आर भानुमति की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए एसएलपी को खारिज कर दिया है।
नौ वकीलों की टीम ने की बहस
कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के लिए कोई कारण नहीं पाने की वजह से खारिज किया। इसके बाद एसआईटी ने डीपी की धरपकड़ और तेज कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही डीपी पुलिस की गिरफ्त में आ सकता है।
इसके साथ ही एसआईटी ने जसपुर और काशीपुर तहसील की जांच लगभग पूरी करने के बाद सितारगंज तहसील के 143 दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसआईटी ने कोषागार के डबल लॉक से दोनों तहसीलों के कुछ दस्तावेजों को भी अपने कब्जे में लिया है।
नौ वकीलों की टीम ने की बहस
रुद्रपुर। पूर्व एसएलओ डीपी सिंह ने गिरफ्तारी पर रोक लगवाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में डीपी की तरफ से नौ वकीलों की टीम ने बहस की। इनमें दो नामी सीनियर वकील भी शामिल थे। कोर्ट में करीब 25 मिनट बहस चली, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिका को निरस्त कर डीपी को तगड़ा झटका दे दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने डीपी सिंह की एसएलपी को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है। डीपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज किए गए हैं। बहुत जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर