फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   supreme court order about Trunking ground in dehradun

नगर निगम एक दिसंबर तक प्लांट का निर्माण हर हाल में पूरा करे-सुप्रीम कोर्ट

Tue, 08 Aug 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Tue, 08 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
supreme court order about Trunking ground in dehradun
supreme court

सहस्त्रधारा स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने के मामले में  मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम को एक दिसंबर तक हरहाल में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। तब तक शहर का कूड़ा सहस्त्रधारा स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में ही डाला जाएगा। सात दिसंबर को कोर्ट में अगली सुनवाई होगी, जबकि 18 अगस्त को एनजीटी में इसी मामले में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त रवनीत चीमा ने सुप्रीम कोर्ट में ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। निर्माण कार्यों के फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किए। नगर आयुक्त ने कहा कि बारिश के चलते प्लांट का निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड के अलावा कूड़ा फेंकने के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं है। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम को राहत देते हुए एक दिसंबर तक हरहाल में प्लांट का निर्माण कार्य करने के आदेश दिए। कोर्ट ने सात दिसंबर की अगली तारीख दी है। नगर आयुक्त का कहना है कि ट्रंचिंग ग्राउंड में नियमित कीटनाशक दवाओं के छिड़काव किया जा रहा है। बारिश में गंदगी बहकर आसपास इलाके में न फैले इसको लेकर भी एहतियात बरता जा रहा है। आसपास इलाकों में फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से प्रतिदिन ढाई सौ मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। वैज्ञानिक विधि से कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम की ओर से शीशमबाड़ा में ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। प्लांट का निर्माण रैकमी इंजीनियर्स लि. कर रही है। निर्माण कार्य 31 जुलाई तक पूरा होना था। प्लांट का निर्माण पूरा नहीं होने की वजह से नगर निगम फिलहाल सहस्त्रधारा स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में ही कूड़ा डाल रहा है। 


ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने का स्थानीय लोग विरोध करते आए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक खुले आसमान के नीचे कूड़ा फेंके जाने से बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने ही सहस्त्रधारा जनकल्याण समिति बनाई है और कूड़ा डालने के विरोध में नगर निगम के खिलाफ एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर किया है। एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में कई तारीखें लग चुकी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed